Reet Final Answer Key 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 मार्च 2025 को REET परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 31 मार्च तक अपने प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड फाइनल आंसर-की जारी करेगा।
बोर्ड द्वारा ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी कर ली गई है और रीट 2025 परिणाम तैयार किया जा रहा है। परिणाम मई के प्रथम सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
Reet Bonus Marks 2025
अनंतिम उत्तर कुंजी में कुछ प्रश्नों के लिए अतिरिक्त अंक दिए गए हैं। विभिन्न प्रश्नपत्रों में 5 प्रश्नों पर बोनस तथा 7 प्रश्नों पर दो विकल्प सही माने गए। लेवल 1 में 3 प्रश्न हटा दिए गए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी में थोड़ा अंतर हो सकता है।
परीक्षार्थी अपनी आपत्तियाँ 31 मार्च तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। एक प्रश्न पर आपत्ति के लिए ₹300 शुल्क तय है आपत्ति विश्वसनीय स्रोत से प्रस्तुत की जानी चाहिए। मास्टर के प्रश्न पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
रीट फाइनल आंसर की और रिजल्ट प्रक्रिया
आपत्तियाँ निपटने के बाद फाइनल आंसर की अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगी। उसके बाद बोर्ड रीट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी करेगा।
इस साल 20,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की संभावना है। लेवल-1 में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। लेवल-2 में पिछली बार की तरह आरक्षण नियम लागू रहेंगे। मुख्य परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
REET Final Answer Key 2025 कैसे देखें
- रीट की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- “REET 2024 Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
- सही जानकारी भरने के बाद “Submit” करें।
- स्क्रीन पर फाइनल आंसर की दिखेगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
L2