Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2025 का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। यह परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी और इसमें लाखो उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस भर्ती के तहत राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा कुल 6433 पद भरे जायेंगे।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 Date
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार राजस्थान पशु परिचर परिणाम 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा परिणाम मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह यानी 28 या 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है। लेकिन परिषद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
परीक्षा कई शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी, इसलिए परिणाम तैयार करते समय तकनीकी गणना और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को ध्यान में रखा गया। इस कारण परिणाम घोषित होने में कुछ समय लग सकता है।
राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम चरण में मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसके आधार पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 ऐसे करें चेक
परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वहां रिजल्ट सेक्शन में, “राजस्थान पशु परिचर भर्ती रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और आप इसे डाउनलोड करके सुरक्षित स्थान पर सेव कर सकते हैं।
Rajasthan pasuprisar
Rajasthan pasuprisar ka rijalat