Haryana Board 10th 12 Result 2025: हरियाणा राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा देने वाले लाखों विद्यार्थी अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है और सभी छात्र अपना प्रदर्शन जानने के लिए उत्सुक हैं। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड मई में ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।
हरियाणा राज्य बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा परिणाम 2025
हरियाणा राज्य बोर्ड जब परीक्षा परिणाम घोषित करता है तो आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए लिंक जारी कर दिया जाता है। यह लिंक हरियाणा राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होगा।
छात्र इस लिंक पर क्लिक करके तथा अपना रोल नंबर एवं अन्य आवश्यक डिटेल्स दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कब घोषित होगा?
हरियाणा राज्य बोर्ड ने अभी तक परिणाम की सही तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 15 मई 2025 तक घोषित किया जा सकता है। पिछले वर्षों की तरह, परिणाम शाम 5 बजे के बाद ऑनलाइन जारी होंगे।
बोर्ड रिजल्ट की घोषणा से एक दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी करेगी, जिसमें रिजल्ट के समय और लिंक की जानकारी शामिल होगी।
Haryana Board 10th 12 Result 2025 कैसे चेक करें?
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
- “Result” सेक्शन में जाएं।
- “HBSE 10th Result 2025” या “HBSE 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
यदि साइट धीमी हो तो क्या करें?
परिणाम घोषित होने के बाद, साइट पर भारी ट्रैफिक के कारण, यह धीमी हो सकती है या खुलने में समस्या हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो-
- कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें.
- रात में जब ट्रैफिक कम हो, परिणाम देखें।
- बोर्ड एसएमएस या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से परिणाम की जांच करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वे समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि वे कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट न चूकें।