GATE Toppers List 2025: IIT रुड़की ने GATE 2025 विषयों में टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षा परिणाम 19 मार्च 2025 को घोषित किया गया था और उम्मीदवार अब 28 मार्च 2025 से आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे चेक करें GATE 2025 टॉपर लिस्ट?
अभ्यर्थी प्रत्येक विषय में टॉपर्स की पूरी सूची वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। ब्रांच-वाइज मेरिट लिस्ट, रॉ मार्क्स और GATE स्कोर भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
टॉपर्स की लिस्ट के अनुसार:
- 28 अभ्यर्थियों ने पूर्ण अंक प्राप्त किये।
- अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं तथा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित स्थान पर रख सकते हैं।
GATE Toppers List 2025
ब्रांच | टॉपर का नाम | रॉ मार्क्स | GATE स्कोर |
---|---|---|---|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | रजनीश बिजारनिया | 95.33 | 967 |
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | Balamurugan | 81 | 990 |
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग | कीर्ति रेवंत कुमार | 74.67 | 1000 |
आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग | जयंत Giftson आर | 83 | 1000 |
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग | तनिष गुप्ता | 77.67 | 1000 |
सिविल इंजीनियरिंग | अभय सिंह | 89.02 | 1000 |
कंप्यूटर साइंस एंड IT | राहुल कुमार सिंह | 100 | 1000 |
GATE 2025 परीक्षा विवरण
- परीक्षा तिथियां: 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025
- कुल विषय: 30
- आंसर की जारी: 27 फरवरी 2025
- ऑब्जेक्शन विंडो: 1 मार्च 2025 तक
- फाइनल रिजल्ट: 19 मार्च 2025
GATE स्कोर की वैधता
- M.Tech प्रोग्राम के लिए: 3 साल
- PSU भर्ती के लिए: अलग-अलग कंपनियों के अनुसार
अधिक जानकारी और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार gate2025.iitr.ac.in वेबसाइट पर विजिट करें।